डोनल्ड ट्रम्प ने अमरीकी समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्ज़ की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि न्यूयार्क टाइम्ज़ की रिपोर्टिंग झूठी है और यह लोग जनता के सच्चे दुश्मन हैं।
ज्ञात रहे कि न्यूयार्क टाइम्ज़ की ओर से 19 फ़रवरी को एक रिपोर्ट प्रकाशित की गयी जिसमें डोनल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति अभियान के दौरान रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच और फ़ेडरल ब्यूरो आफ़ इन्वेस्टीगेश्न एफ़बीआई के पूर्व प्रमुख राबर्ट मूलर से संबंधित रहस्योद्धाटन किए गये।
न्यूयार्क ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि वाइट हाऊस के वकील ने एक ख़ुफिया मैमो लिखा जिसमें डोनल्ड ट्रम्प की ओर से अपने पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ़िलिन के विरुद्ध झूठी ख़बरे फैलाने की आशंका व्यक्त की गयी।
न्यूयार्क टाइम्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार डोनल्ड ट्रम्प ने रिपब्लिकन सांसदों से राबर्ट मूलर की जांच के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए गुप्त संपर्क किया।
डोनल्ड ट्रम्प की ओर से न्यूयार्क टाइम्ज़ के विरुद्ध बयान सामने आने के बाद न्यूयार्क टाइम्ज़ ने जवाब दिया कि हम अपनी जांच रिपोर्ट पर डटे हैं जिसकी तैयारी में वाइट हाऊस के गुप्त दस्तावेज़, पूर्व और वर्तमान सरकारी अधिकारी और राष्ट्रपति के जानकारों का सहयोग और साक्षात्कार शामिल रहा।
इसके बाद सीएनएन के कार्यक्रम "एसी360" एफ़बीआई के पूर्व डायरेक्टर एंड्र्यू मैक कैप ने अपने साक्षात्कार में रहस्योद्धाटन किया कि यह संभव है कि डोनल्ड ट्रम्प रूस के एजेन्ट हों। कार्यक्रम के एंटर एंडरसन कोपर ने सवाला किया कि क्या आपको विश्वास है कि अमरीकी राष्ट्रपति रूसी माल हैं? तो उन्होंने हां में जवाब दिया।